कोरबा। जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज कोरबा के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। 1 जुलाई को आवश्यक होने पर विभिन्न पदों के लिए मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी। इससे पहले दावेदार सामने आ रहे हैं। चुनाव को देखते हुए संभावित सदस्यों ने अध्यक्ष और अन्य पदों के लिए दावेदारी शुरू कर दी है।
चेम्बर अध्यक्ष के रूप में बेहतर काम करने वाले योगेश जैन एक बार फिर इस पद के लिए दावेदार हैं। उन्होंने अपने कामकाज के आधार पर व्यापारियों तक पहुंच बनाई है। वे रूके हुए कार्यों के अलावा स्थानीय समस्याओं को लेकर अध्यक्ष पद के लिए मैदान में आ रहे हैं।
उनके अलावा चेम्बर के मौजूदा महामंत्री और भाजपा नेता विनोद अग्रवाल की दावेदारी भी अध्यक्ष पद को लेकर बताई जा रही है। संगठन में काम करने का उन्हें दीर्घ अनुभव है। इस आधार पर वे व्यापारियों से समर्थन की उम्मीद करते हैं।
कांग्रेस के झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री कलीम सिद्दिकी भी अध्यक्ष पद की रेस में शामिल बताए जा रहे हैं।
बताया गया कि चुनाव के तहत 29 जून को प्रात: 10 बजे से 12 बजे तक नामांकन, दोपहर 2 बजे प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन, शाम 4 बजे तक नामांकन वापसी एवं शाम 5 बजे सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। इसके पश्चात चुनाव की स्थिति में 1 जुलाई को प्रात: 10 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान और इसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना पश्चात परिणाम की घोषणा होगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677