रायपुर। छत्तीसगढ़ के 81 लाख राशनकार्डधारियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने जून से अगस्त 2025 तक के तीन महीनों के राशन वितरण की अंतिम तारीख को 30 जून से बढ़ाकर 20 जुलाई 2025 करने की सिफारिश की है।
खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल के निर्देश पर खाद्य विभाग ने केंद्र सरकार को इस संबंध में पत्र भेजा है। पत्र में बताया गया कि 3.41 करोड़ बायोमैट्रिक ट्रांजेक्शन की भारी संख्या और ई-पॉस मशीनों के अपग्रेडेशन के कारण राशन वितरण में देरी हो रही है। साथ ही, मई में हुई असमय बारिश ने भी वितरण प्रक्रिया को बाधित किया।
सरकार का कहना है कि समय-सीमा बढ़ाने से सभी पात्र हितग्राहियों तक राशन सुचारू रूप से पहुंचाया जा सकेगा। इस कदम से लाखों परिवारों को बिना किसी परेशानी के राशन उपलब्ध होने की उम्मीद है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















