रायगढ़ जिले के एडु-सिंगहनपुर मार्ग पर शनिवार को जंगल से निकलकर आधा दर्जन हाथियों का दल अचानक सड़क पर आ गया। इस दल में दो शावक भी शामिल थे। हाथियों को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। हाथियों ने सड़क के बीच खड़े होकर रास्ता जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई।
घटना खरसिया और धर्मजयगढ़ विधानसभा क्षेत्रों से लगे जंगल क्षेत्र की है। स्थानीय लोगों ने तुरंत वन विभाग को सूचित किया। बड़ी संख्या में लोग हाथियों को जंगल की ओर भगाने की कोशिश में जुटे थे।
वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और हाथियों को सुरक्षित रूप से जंगल की ओर खदेड़ने के लिए प्रयासरत है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे हाथियों के पास न जाएं और सावधानी बरतें। स्थिति पर नियंत्रण के लिए वन विभाग पूरी तरह सक्रिय है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















