कोरबा। कुसमुंडा क्षेत्र के इमलीछापर तिराहा में हाल की बारिश के कारण जल जमाव की समस्या ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। इस मुद्दे को लेकर स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसईसीएल प्रबंधन को कड़ा संदेश दिया है। शुक्रवार को भाजपा पार्षदों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कुसमुंडा क्षेत्र के सीजीएम सचिन पाटिल को ज्ञापन सौंपकर 15 दिनों के भीतर समस्या का समाधान करने की मांग की। चेतावनी दी गई कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीजीएम से मुलाकात के दौरान बताया कि इमलीछापर तिराहा में बरसाती पानी का जमाव आम जनता के लिए परेशानी का सबब बन गया है। इससे न केवल पैदल चलने वालों को दिक्कत हो रही है, बल्कि वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। कार्यकर्ताओं ने इसे व्यापक जनहित का मुद्दा बताते हुए तत्काल निराकरण की मांग की।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश मंत्री विकेश झा, सुनीता पाटले, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुखदीप सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष कमलेश प्रधान, निगम पार्षद प्रेम साहू, मंडल महामंत्री रामेश्वर सोनी, वरिष्ठ नेता राजेश पटेल, समाज सेविका हेमा शर्मा, गुरदीप सिंह, पालिका पार्षद राजकुमार कंवर, राकेश पटेल, अभिलाष यादव, रावेंद्र पटेल, रितेश पटेल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677