लायंस क्लब की नई टीम ने शपथ ली, कई सदस्य सम्मानित

कोरबा। लायंस क्लब ऑफ कोरबा डि. 3233सी. की नयी कार्यकारिणी टीम सत्र 2025-26 के लिए होटल ब्लू डॉयमंड टीपी नगर में 15 जून को शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वज वंदना के साथ लायंस क्लब्स इंटरनेशनल के संस्थापक लायन मेल्विन जोन्स के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। अध्यक्ष लायन रोहित राजवाड़े द्वारा स्वागत एवं अध्यक्षीय उद्बोधन व रविशंंकर सिंह द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।

मुख्य अतिथि पीएमजेएफ  विजय अग्रवाल एवं श्रीमती रेखा अग्रवाल, प्रमुख वक्ता एमजेएफ रिपुदमन सिंह पुसरी प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर निर्वाचित,विषिष्टअतिथि पवन मलिक द्वितीय वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर निर्वाचित, पीएमजेएफ  जयप्रकाश अग्रवाल पीएमसीसी एवं डिस्ट्रिक्ट के सलाहकार, एमजेएफ लायन एमडी माखीजा पूर्व प्रांतपाल एवं डि. के मुख्य संरक्षक व राजकुमार अग्रवाल (उत्सव) रीजन चेयरमेन, लायंस क्लब के सभी सदस्यों एवं अन्य क्लबों से आये सभी सदस्यों की उपस्थिति में शपथ अधिकारी लायन एस के अग्रवाल रीजन चेयरमेन मनोनीत ने नवनिर्वाचित लायंस क्लब ऑफ कोरबा के अध्यक्ष  रोहित राजवाड़े, सचिव रविशंकर सिंह, कोषाध्यक्ष शिव अग्रवाल, उनके सहयोगी टीम एवं अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

मुख्य अतिथि क्लब की गतिविधियों की प्रशंंसा कर मल्टीपल से प्राप्त अवार्ड व डिस्ट्रिक्ट पिन से लायंस क्लब के सदस्यों को सम्मनित किया गया।