कोरबा । कापू थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी संदीप तिर्की और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है।
पीड़िता ने अपनी तहरीर में बताया कि उसकी जान-पहचान संदीप तिर्की से 2021 से थी। दिसंबर 2021 में क्रिसमस की रात संदीप ने उसे घर से बुलाकर खेत में ले जाकर जबरदस्ती की थी, जिसके बाद पीड़िता ने उससे बातचीत बंद कर दी।
इसके बाद उसका एक नाबालिग लड़के से संपर्क हुआ। 6 जून 2025 की रात नाबालिग ने मोबाइल चार्जर लौटाने के बहाने उसे घर से बाहर बुलाया। वहां संदीप तिर्की पहले से मौजूद था। दोनों ने मिलकर पीड़िता को मोटरसाइकिल से जंगल ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया और साथ रहने का दबाव बनाया।
पीड़िता की शिकायत पर कापू पुलिस ने धारा 137(2), 65(1), 3(5) बीएनएस और 6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर संदीप तिर्की और नाबालिग को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
