रायपुर/कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के गृह पुलिस विभाग, मंत्रालय ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण पदोन्नति सूची जारी की है। इस सूची में 59 निरीक्षकों को उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) के पद पर पदोन्नत किया गया है। इसके साथ ही अन्य पदों पर भी पदोन्नति की घोषणा की गई है। इस उपलब्धि के लिए पदोन्नत किए गए सभी अधिकारियों को बधाईयां और शुभकामनाएं दी जा रही हैं।
इनमें से एक प्रमुख नाम निरीक्षक विवेक शर्मा का है, जिन्होंने कोरबा जिले के विभिन्न थानों में लंबे समय तक अपनी सेवाएं दी हैं। उनकी कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट कार्यशैली ने उन्हें इस पदोन्नति का हकदार बनाया है। पुलिस विभाग और स्थानीय समुदाय ने उनके योगदान की सराहना की है।
पदोन्नति प्राप्त करने वाले अधिकारियों से उम्मीद की जा रही है कि वे नई जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे, जिससे छत्तीसगढ़ पुलिस की कार्यकुशलता और जनसेवा में और वृद्धि होगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677