कोरबा। बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के शुक्लाखार के पास गाड़ी का बैलेंस बिगडऩे से हुए हादसे में 10 लोग घायल हो गए। ये सभी शादी समारोह से लौट रहे थे। बताया गया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन में कुल 25 लोग सवार थे।
वाहन दीपका के चोरभट्टी गांव से तेलसरा गांव की ओर आ रही थी। पुलिस ने बताया कि संबंधित लोग चौथिया कार्यक्रम से अपने गांव वापस लौट रहे थे। इसी दौरान शुक्लाखार मोड़ पर वाहन पलट गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में महिलाएं व बच्चे भी शामिल हैं।
बांकीमोंगरा थाना प्रभारी तेज यादव ने बताया कि वाहन चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। क्षेत्र में पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी है। 15 अप्रैल को एक पिकअप पलटने से 5 लोगों की मौत हो गई थी। सरकार ने मालवाहक वाहनों में सवारी ढोने को लेकर सख्ती भी दिखाई थी।
बावजूद इसके हादसे का क्रम जारी है। यातायात विभाग मालवाहक वाहनों में अवैध यात्री परिवहन पर कार्रवाई कर रहा है और चालकों से जुर्माना वसूल रहा है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677