कोरबा। कोयलांचल दीपका में राज्य सरकार द्वारा वर्षों पहले निर्मित प्रतीक्षा बस स्टैंड और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स उपयोग के अभाव में खाली पड़ा है। अधोसंरचना विकास के तहत भारी राशि खर्च कर बनाए गए इस बस स्टैंड से अब तक यात्री बसों का संचालन शुरू नहीं हो सका है, जिसके कारण सड़कों पर जाम और अन्य समस्याएं बनी हुई हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि दीपिका में बजरंग चौक को ही अब तक बस स्टैंड के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है, जहां विभिन्न मार्गों से आने वाली बसें खड़ी होती हैं। इससे न केवल जाम की स्थिति बनती है, बल्कि आसपास के कारोबार पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
बस स्टैंड के निर्माण का उद्देश्य यात्रियों को सुविधा प्रदान करना और स्थानीय व्यवसायियों को रोजगार के अवसर देना था, लेकिन यह सुविधा अभी तक शुरू नहीं हो सकी है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिलीप सिंह ने इस मुद्दे पर कलेक्टर से जल्द से जल्द बस स्टैंड का संचालन शुरू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि नया बस स्टैंड चालू हो जाए, तो जाम की समस्या कम होगी और यात्रियों के साथ-साथ वाहन चालकों को भी राहत मिलेगी।
नागरिकों ने भी प्रशासन से इस दिशा में त्वरित कार्रवाई की मांग की है ताकि इस सुविधा का लाभ जनता को मिल सके।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
