कोरबा। सरायपाली के ग्राम धौराभाटा मंदिर परिसर में कोयला मजदूर पंचायत की एक विशेष बैठक आयोजित की। बैठक में सैकड़ों मजदूर और खदान प्रभावित भूविस्थापित शामिल हुए।
अध्यक्षता कोयला मजदूर पंचायत एचएमएस के केंद्रीय उपाध्यक्ष गजेंद्र पाल सिंह तंवर ने की। इस दौरान सरायपाली में कोयला और ओबी के कार्य के लिए 11 वर्षों के कार्य को लेकर आई कंपनी को लेकर चर्चा हुई। कहा गया कि वर्तमान में सरायपाली मिट्टी उत्खनन का कार्य पूर्ण रूप से बंद हो चुका है और कोयले का उठाव लगभग समाप्ति की ओर है।
राहाडीह, तालापार, दुगुपथरा, केराझरिया, दमिया अन्य अप्रत्यक्ष प्रभावित गांव आते है जो खदान से लगभग लगे है। यहां के युवाओं को रोजगार देने पर चर्चा हुई।
बैठक के दौरान भागबली, राजेंद्र सिदार, अशोक यादव, जयनारायण मरावी,सत्येंद्रआयाम,अशोकदेवांगन रामखिलावन पटेल, सत्यनारायण मरावी, जितेंद्र साहू, संजय पटेल, रामनारायण, संजू केंवट, देवा जायसवाल, किशन मरावी, श्याम पटेल सहित अन्य उपस्थित थे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
