अपने कार्यों से महानता अर्जित की लोकमाता अहिल्या ने : उद्योग मंत्री

कोरबा। उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि देवी अहिल्याबाई एक धर्मप्रिय व न्यायप्रिय शासिका थी, जब न्याय करने की बात आई तो उन्होंने अपने पुत्र को भी दण्डित किया। देवी अहिल्याबाई जैसी महान हस्तियॉं सदैव अमर रहती हैं, उनके शरीर का अवसान अवश्य हो जाता है किन्तु उनके महान कार्य, उनकी यशोगाथा सदैव जिंदा रहती है।

नगर पालिक निगम द्वारा आयोजित देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती समारोह में श्री देवांगन ने यह बातें कही। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होलकर के महान कार्यो की बदौलत आज हम 300 साल बाद भी उन्हें पूरी श्रद्धा व गरिमा के साथ याद कर रहे हैं।

महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने कहा कि रानी अहिल्याबाई अपनी प्रजा का पालन अपने संतान के समान करती थी, वे प्रजा के सुख-दुख का पूरा ध्यान रखती थी।

इस अवसर पर सभापति नूतन सिंह ठाकुर, आयुक्त विनय मिश्रा, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, पंकज देवांगन, सत्येन्द्र दुबे, मुकुंद सिंह कंवर, प्रताप सिंह कंवर, अजय गोंड़, ममता यादव, राकेश वर्मा, उर्वशी राठौर, सरोज शांडिल्य, चैतन सिंह मैत्री, सीमा कंवर, राधा बाई, सुलोचना यादव, सुनीता देवी चौहान, प्रीति शर्मा, चंदा देवी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, नरेन्द्र पाटनवार, आकाश श्रीवास्तव उपस्थित थे।