कलेक्ट्रेट परिसर में ई-रिक्शा चालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति का शव फांसी के फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 45 वर्षीय ई-रिक्शा चालक युवराज सार्वा के रूप में हुई है, जिन्हें क्षेत्र में लोग छत्तीसगढ़ के फोगाट बहनों के पिता अशोक फोगाट के नाम से जानते थे। उनकी तीन बेटियां पहलवानी में चैंपियन रह चुकी हैं। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, युवराज का शव कलेक्ट्रेट परिसर स्थित नोटरी काउंटर पर फांसी के फंदे से लटका मिला।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

अभी तक आत्महत्या के सटीक कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

इस घटना ने कलेक्ट्रेट परिसर और आसपास के इलाके में सनसनी फैला दी है। स्थानीय लोग और मृतक के परिजन इस दुखद घटना से स्तब्ध हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर सामने आ सकेगी।