कोरबा। जिले के कोहडिय़ा स्थित बूथ क्रमांक 76 पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रेरणापद ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना।
इस अवसर पर उनके साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, भाजपा दर्री मंडल उपाध्यक्ष अनिल यादव, श्रवण मिश्रा, राम प्रसाद कोराम, ओम प्रकाश पटेल सहित अन्य कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम सुनने पश्चात प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के विचारों ने जनकल्याण, संस्कृति, नवाचार तथा आत्मनिर्भर भारत की दिशा में चल रहे सामूहिक प्रयासों को नया संबल प्रदान किया।
प्रधानमंत्री के विचारों से हमें प्रेरणा मिलती है और हम अपने कार्यों में नई ऊर्जा और उत्साह के साथ जुट जाते हैं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण और आमजन उपस्थित रहे। सभी ने प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यान से सुना और उनकी बातों से प्रेरणा ली। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिक सहित भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, भाजपा दर्री मंडल उपाध्यक्ष अनिल यादव सहित कई वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677