विनय कुमार मिश्रा बने कोरबा नगर पालिक निगम के नए आयुक्त

कोरबा। नगर पालिक निगम, कोरबा में आयुक्त के पद पर नई नियुक्ति का आदेश राज्य शासन द्वारा जारी किया गया है। वर्तमान आयुक्त आशुतोष पांडेय के 13 जून 2025 तक प्रशिक्षण अवकाश पर रहने के कारण उपायुक्त विनय कुमार मिश्रा को निगम का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है। मिश्रा 5 मई 2025 से प्रभारी आयुक्त के रूप में कार्य संभाल रहे थे।

राज्य शासन के  आदेश के अनुसार, विनय कुमार मिश्रा अब पूर्ण रूप से आयुक्त के प्रशासनिक अधिकारों के साथ निगम के कार्यों का संचालन करेंगे। इस नियुक्ति से कोरबा नगर पालिक निगम के प्रशासनिक कार्यों में निरंतरता और गति आने की उम्मीद है।