बालको क्षेत्र में सुशासन शिविर, लोगों की मांगों पर दिखाई उदारता
कोरबा। उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा है कि हर क्षेत्र समस्या मुक्त हो, यह हमारी प्रतिबद्धता है और इसके लिए लगातार प्रयत्न किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लक्ष्य को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार इच्छाशक्ति से जुटी हुई है।
नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा बालको जोन कार्यालय में सुशासन तिहार- 2025 के तहत समाधान शिविर लगाया गया। मंत्री देवांगन ने यहां यह बात कही। उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण कर लोगों की मांग, शिकायत व समस्या की जानकारी हासिल की।
इसके साथ ही समाधान भी कराया। शिविर में निगम के विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए गए। यहां से जुड़ी समस्याओं को निराकृत करने के साथ लोगों को अवगत कराया गया।
समाधान शिविर में महापौर संजूदेवी राजपूत ने कहा कि सुशासन तिहार में लोगों की आकांक्षा पूरी हो रही है। यह सरकार की सोच को प्रमाणित करता है।
सभापति नूतन सिंहठाकुर,आयुक्त विनय मिश्रा,एम.आई.सी. सदस्य व पार्षद नरेन्द्र देवांगन, हितानंद अग्रवाल, सत्येन्द्र दुबे, सरोज शांडिल्य, मंगल वंदे, चैतन्य मैत्री, तरूण राठौर, अजय खुंटे, सीमा बाई, रजत खुंटे, चंदा देवी, मुकुंद सिंह कंवर, मण्डल अध्यक्ष दिलेन्द्र यादव, नरेन्द्र पाटनवार, आकाश श्रीवास्तव, मीना शर्मा, शिवबालक सिंह तोमर, गोपाल केडिया, उपायुक्त बी.पी.त्रिवेदी, पवन वर्मा, जोन कमिश्नर एन.के.नाथ, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी, कार्यपालन अभियंता राकेश मसीह, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, राजस्व अधिकारी अनिरूद्ध सिंह, संजय ठाकुर, देवव्रत आदित्य, वैभव शर्मा, राजाराम शर्मा आदि उपस्थित थे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677