झींका में अवैध रेत खनन पर विधायक राठिया का कड़ा रुख, प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग

कोरबा। मोहरा ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम झींका में अवैध रेत खनन और भारी मात्रा में रेत के अवैध भंडारण की शिकायत मिलने पर रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में भारी मात्रा में अवैध रेत खनन और भंडारण की पुष्टि हुई।

भारी वाहनों की आवाजाही से गांव की सड़कें और पुलिया बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जिससे ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है।

इस अवसर पर सरपंच श्रीमती मीना नामदाऊ बिंझवार, पूर्व सरपंच  कीर्तन बिंझवार, पूर्व जनपद सदस्य  द्वारिका कौशिक, समाज प्रमुख  चैतराम कंवर, उपसरपंच श्रीमती ललिता बाई कंवर, रघुनंदन कंवर, रामायण सिंह,  गोवर्धन कंवर, घनश्याम कंवर, संजय बिंझवार,  शिवभगस कंवर, दिलबन्धु,  गोपाल कंवर, पूर्व सरपंच  चन्द्रिका कंवर, श्रीमती मानबाई कंवर, संतोष कंवर, पूर्व सरपंच  सुधवार कंवर,  रामू कंवर और पवन कंवर मौजूद रहे।

विधायक फूल सिंह राठिया ने संबंधित अधिकारियों को अवैध खनन और भंडारण पर तत्काल सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो वे बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे। स्थानीय प्रशासन ने मामले की गहन जांच शुरू करने का आश्वासन दिया है।