आज पॉलीक्लीनिक में नि:शुल्क शिविर

राष्ट्रप्रथम के भाव से काम करेगा भारत विकास परिषद

कोरबा। भारत विकास परिषद की कोरबा इकाई के नवीन पदाधिकारियो ने समारोह में दायित्व ग्रहण किया।

पदाधिकारियो ने संकल्प लिया है कि वह परिषद के उद्देश्यों की पूर्ति करने का हर संभव प्रयास करेंगे।

भारत विकास परिषद कोरबा द्वारा दायित्व ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में कोरबा मुख्य शाखा और शक्ति स्वरूपा शाखा के पदाधिकारियो ने दायित्व ग्रहण किया। श्रीमती सुषमा दानी अध्यक्ष निधि तिवारी सचिव और मोहिंदर कौर ने कोषाध्यक्ष का दायित्व स्वीकार किया।

भारत विकास परिषद कोरबा मुख्य शाखा के अध्यक्ष कमलेश यादव, सचिव कन्हैयालाल सोनी और कोषाध्यक्ष प्रेम रामचंदानी ने भी दायित्व ग्रहण किया। दोनों शाखाओ के पदाधिकारियो को परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष बृजेश तिवारी ने दायित्व ग्रहण कराया।

अध्यक्ष ने कहा कि भारत विकास परिषद राष्ट्रप्रथम की भावना से काम करेगा। शक्ति स्वरूपा शाखा की अध्यक्ष श्रीमती सुषमा दानी ने कहा कि उनके कार्यकाल में परिषद से जुड़े सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल स्थापित कर सेवा कार्यों को गति दी जाएगी।

निवर्तमान अध्यक्ष मोहन अग्रवाल ने स्वागत भाषण में अतिथियों का अभिनंदन करते हुए अपने कार्यकाल में सब से मिले सहयोग के लिए साधुवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन विष्णुशंकर मिश्रा ने किया।

कार्यक्रम में संजय द्विवेदी महामंत्री नरेश अग्रवाल मुरलीधर मखीजा, छेदीलाल अग्रवाल डॉ जेके दानी, डॉक्टर बीबी बोर्डे गजेंद्र श्रीवास्तव जेपी अग्रवाल सुभाष अग्रवाल दिलीप अग्रवाल विकास अग्रवाल, टोमन तिवारी, मधु पांडेय समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।