सतरेंगा में पानी कम, बंद हुआ टूरिस्ट कॉटेज

कोरबा। कोरबा जिला सहित पूरे छत्तीसगढ़ में अपने सुंदरता के लिए अपनी एक अलग पहचान बना चुका कोरबा का मनमोहन पर्यटक स्थल सतरेंगा में स्थित पर्यटक के लिए बनाए गए कॉटेज को पानी की कमी की वजह से बंद किया गया है।

इस संबंध में वन विभाग के एसडीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि पर्यटन स्थल पर जिले एवं बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए कॉटेज बनाया गया था, जिन्हें कुछ दिनों के लिए बंद किया गया है, उन्होंने बताया कि इस वर्ष बांगो बांध में अपेक्षाकृत जलस्तर काफी कम है, जिससे सतरेंगा पर्यटन स्थल भी प्रभावित हो रहा है, कॉटेज बंद होने से पर्यटन भी प्रभावित हुआ है।

अभी गर्मियों की छुट्टियां चल रही है, ऐसे में लोगों की भीड़ भी कम देखी जा रही है, जिसके कारण यहां छोटा-मोटा व्यवसाय करने वाले लोगों का व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है, बताया जा रहा हैं कि जैसे ही स्थिति सुधरेगी वैसे ही लोगों के लिए सभी सुविधाएं फिर से मुहैया कर दी जाएगी।