नगर निगम में समाधान शिविरों का आगाज 7 मई से

कोरबा। सुशासन तिहार 2025 के अन्तर्गत नगर पालिक निगम क्षेत्रान्तर्गत 7 मई से समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। निगम क्षेत्र का पहला समाधान शिविर 7 मई को कोरबा जोन कार्यालय में आयोजित होगा।

इन सभाधान शिविरों में निराकरण किए गए आवेदनों का वाचन कर यह जानकारी दी जाएगी कि आवेदनां का क्या निराकरण किया गया है।

उपायुक्त पवन वर्मा ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 7 मई को कोरबा जोन में, 9 मई को टीपी नगर जोन में, 14 मई को कोसाबाड़ी जोन में, 19 मई को पं.रविशंकर शुक्लनगर जोन में, 21 मई को बालको जोन में, 23 मई को दर्री जोन में एवं 27 मई को सर्वमंगला जोन में समाधान शिविर आयोजित होंगे।

इन तिथियों में प्रात: 10 बजे से सायं 5 बजे तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। समाधान शिविरों में जिले के विभिन्न विभागों के काउंटर स्थापित किए जाएंगे।