कोरबा के सर्वमंगला चौकी और कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर रात बिजली गुल होने से नाराज लोगों ने सड़कों पर उतरकर चक्काजाम कर दिया। बिजली कटौती की समस्या से परेशान बरमपुर और सर्वमंगला पारा के निवासियों ने सड़क पर प्रदर्शन किया, जिससे आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ।
पहला चक्काजाम बरमपुर मोड़ के पास हुआ, जो कुसमुंडा की ओर जाता है। यहां बरमपुर के लोगों ने बार-बार बिजली गुल होने की समस्या को लेकर सड़क जाम कर दी। दूसरी ओर, सर्वमंगला चौक के आगे पुल पार करने के बाद सर्वमंगला पारा में स्थानीय लोगों ने पेड़-पौधे सड़क पर रखकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया। इस दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।
सूत्रों के अनुसार, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से डीएसपीएम पावर प्लांट की एक यूनिट बंद हो गई, जिसके कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई।
प्रशासन और बिजली विभाग की ओर से स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन लोगों का गुस्सा अभी शांत नहीं हुआ है। स्थानीय निवासियों ने बिजली आपूर्ति में सुधार की मांग की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
