कोरबा। परमेश्वरी नारायण लोक शिक्षण संस्थान, कोरबा द्वारा संचालित बाल विहार हायर सेकेंडरी स्कूल, पंप हाउस की कार्यकारिणी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पद पर राकेश अरोरा को सर्वसम्मति से मनोनित किया गया।
उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, सचिव शरद कुमार दुबे, कोषाध्यक्ष इंद्राज सिंह भाटिया, सहसचिव सुनील कोटवानी मनोनित किए गए। कार्यकारिणी सदस्य पद पर नवीन अरोरा एवं टी. रामानी को सर्वसम्मति से मनोनित किया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश अरोरा ने सभी क्षेत्र में विद्यालय के विकास और सुधार करने पर प्रतिबद्धता जताई एवं समस्त स्टाफ को गणवेश उपलब्ध करवाने की घोषणा किए।
निवर्तमान अध्यक्ष किशोर कुमार अग्रवाल ने विद्यालय के लिए 10 कम्प्यूटर, 1 लैपटॉप, 1 प्रोजेक्टर उपलब्ध करवाने और पानी की सुविधा हेतु एक बोर लगवाने की घोषणा किए।
इस अवसर पर सभी पदाधिकारीगण, सदस्य और विद्यालय स्टाफ उपस्थित थे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677