मीसो का स्वास्थ्य शिविर आज

कोरबा। महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन और अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर के सहयोग से एक विशाल स्वास्थ्य जागरूकता और हेल्थ चेकअप शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

यह आयोजन 1 मई गुरुवार को दोपहर 11 बजे से 3 बजे तक जैन भवन, पुराना बस स्टैंड, कोरबा में होगा। अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर ने पहले भी इसी तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए हैं, जिनमें लोगों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गई हैं।

यह आयोजन स्वास्थ्य जागरूकता और नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। शिविर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच और परामर्श दिया जाएगा। शिविर में ख्यातिलब्ध चिकित्सकों की उपस्थिति रहेगी।