कोरबा। राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत, छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ, छत्तीसगढ़ विद्युत ठेका श्रमिक संघ, मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा सहित अनेकों सामाजिक एवं श्रमिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में एक मई की शाम 5 बजे से विश्व श्रमिक सम्मान दिवस आयोजन किया जाएगा।
इस संबंध में सर्व समाज श्रमिक सम्मान दिवस की आयोजन समिति का गठन किया गया है।
समिति के संयोजक विनोद सिन्हा ने बताया कि समिति के अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के संरक्षक पदम सिंह चंदेल कार्यक्रम के उद्घाटक, छत्तीसगढ़ ब्राह्मण समाज एवं छग महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष रेखा त्रिपाठी कार्यक्रम की अध्यक्ष, संयुक्त मोर्चा भारत के राष्ट्रीय संयोजक गोपाल ऋषिकर भारती कार्यक्रम के संचालक, मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा राष्ट्रीय महिला प्रभारी लता बौद्ध प्रमुख रूप से उपस्थित होंगे।
कार्यक्रम श्रमिकों और कश्मीर पहलगाम में आतंकी घटना के शहीदों के सम्मान में आयोजित किया गया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677