कोरबा-गेवरा-दीपका। भाजपा के नए जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से रूबरू हो रहे हैं। इसी कड़ी में क्षेत्र के बजरंग चौक पर भाजपा दीपका मंडल के कार्यकर्ताओं से मिलकर पार्टी की विचारधारा व नीतियों समेत अन्य विषयों पर चर्चा की।
जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उनके दीपका दौरे पर पहुंचने से कार्यकर्ताओं में भी उत्साह रहा। मोदी ने कहा कि बूथ स्तर पर भाजपा मजबूत रहे, इस दिशा में पूरी क्षमता से काम करेंगे। बजरंग चौक दीपका स्थित हनुमान मंदिर में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने मत्था टेका।
इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरबा जिले से 3 लाख से अधिक कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ली है। यह कोरबा के लिए तय लक्ष्य से 31 फीसदी अधिक है।
चर्चा के दौरान मोदी ने पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा के कुछ दिनों के कार्यकाल के सवाल पर कहा कि मनोज शर्मा को जल्द ही संगठन नया दायित्व सौंप सकती है। संगठन के सभी कार्यकर्ता एकजुट हैं।
राज्य खाद आयोग के पूर्व अध्यक्ष ज्योतिनंद दुबे ने कहा कि गोपाल मोदी के नेतृत्व में पार्टी अभी से और अधिक मजबूत होगी।
कार्यकर्ताओं को मिशन 2028 की तैयारी में जुट जाने प्रेरित किया। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का संकल्प भी दोहराया।
कार्यक्रम में भाजपा नेता गोपाल साहू, मंडल अध्यक्ष राजू प्रजापति, सूर्य प्रकाश शर्मा, ओम प्रकाश जायसवाल, अनूप यादव, सुजीत सिंह, मनोज दुबे, दुबे, मुकेश जायसवाल, धरम तिवारी, राम पुकार पंडित समेत अन्य उपस्थित थे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677