कोरबा। जिले में समस्याएं हैं तो उनका समाधान भी है। इस पर प्रशासन काम कर रहा है। साप्ताहिक जनदर्शन में सोमवार को 120 लोग अलग-अलग मामले में आवेदन लेकर पहुंचे।
कलेक्टर अजीत वसंत ने लोगों को सुना और अधिकारियों को समय सीमा में निराकरण करने को कहा।
कलेक्टर जनदर्शन में आज भूमि सीमांकन, पट्टा,खाता विभाजन, जाति प्रमाण पत्र, पेंशन, वन अधिकार पत्र, प्रधानमंत्री आवास, राशनकार्ड, बिजली बिल, जन्म प्रमाण पत्र सहित कई मामले आए। चोटिया के सम्मान सिंह और श्यामदास ने बालको प्रबंधन द्वारा अनुचित श्रम व्यवहार पर कार्यवाही करने की मांग की। ग्राम पथरी के चेतराम कौशिक और विजय कौशिक ने नक्शा बटाकंन,की अर्जी लगाई।
समारु सिंह ने ग्राम सिंदूरगढ़,पसान में मनरेगा से भूमि समतलीकरण और बकरी रोड निर्माण की मांग की। ज्ञानेन्द्र कुमार और राकेश कुमार के द्वारा वार्ड नंबर 44 नेहरूनगर में किए गए बेजा कब्जा की शिकायत की।
गेराव के सरपंच ने ग्राम बस्ती में नवीन पूर्व माध्यमिक शाला खोलने, ग्राम पंचायत बनिया के सरपंच ने हाथियों के द्वारा की गई फसल नाश का मुआवजा देने, रामपुर वार्ड नंबर 37 की निवासी सरिता दास ने विधवा पेंशन की अर्जी लगाई।
तिलकेजा के रामलाल यादव ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवास की शेष राशि भुगतान कराने की मांग की। कलेक्टर ने सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर निराकरण के निर्देश दिए हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















