एमआईसी ने मंजूरी दी सिटी डेवलपमेंट प्लान को 

कोरबा। कोरबा में सिटी डेवलपमेंट प्लान के तहत शहर का तेजी से विकास होगा। इसके लिए सरकार की ओर से 1000 करोड़ आबंटन किया जाएगा। योजना के अंतर्गत शहर में कई सेवाओं को पीपीपी मॉडल से संचालित कराकर बेहतर किया जाएगा।


कोरबा नगर निगम में मेयर इन काउंसिल के बैठक में सिटी डेवलपमेंट प्लान के तहत होने वाले विकास कार्यों का अनुमोदन लिया गया।

इसके लिए डीपीआर तैयार करने का प्रस्ताव पारित किया गया है। इसमें गौरव सर्किट सबसे प्रमुख और महत्वाकांक्षी योजना है। कमिश्नर आशुतोष पांडे बताया कि शहर के विकास से जुड़े अनेक कार्य होंगे। जिसमें बहुप्रतीक्षित जैन चौक से वीआईपी रोड होते हुए कोसाबाड़ी तक गौरव पथ निर्माण प्रमुख है। शहर के बड़े तालाबों को रायपुर के मरीन ड्राइव के तौर पर विकसित किया जाएगा।

सडक़ों का विस्तार होगा, जिससे शहर की सूरत बदलेगी।


वर्ष 2025 का बजट पिछले महीने महापौर संजू देवी राजपूत के द्वारा पारित किया गया जिसमें नगर निगम कोरबा को सभी स्रोत से 920 करोड रुपए प्राप्त होने की संभावना व्यक्त की गई जबकि खर्च इससे कम होना है। नगरी निकायों को विभिन्न कार्यों के लिए सरकार से अनुदान प्राप्त होता है।

अगर सिटी डेवलपमेंट प्लान के अंतर्गत बड़ी रकम प्राप्त होती है और इस हिसाब से काम होता है तो आने वाले समय में यहां की तस्वीर कुछ अलग हो सकती है।