चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

कोरबा। ग्रीष्म अवकाश में बच्चों की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से कुसमुंडा में प्रेरणा महिला मंडल के द्वारा ड्राइंग कंपटीशन का आयोजन किया गया। 5 से 12 वर्ष के बच्चे से शामिल हुए।

बच्चों ने अपनी अभिरुचि के अनुसार चित्र तैयार कर निर्णायक का ध्यान खींचा। भाजपा नेता विकेश झा और राजेश पटेल ने इस अवसर पर अपनी बात रखी।

उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार दिए। कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रेरणा महिला मंडल के अध्यक्ष उमा कुमारी, निक्की कौर एवं सदस्यों ने योगदान दिया।