SECL बांकीमोंगरा कोयला खदान में कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच शुरू

कोरबा।SECL बांकीमोंगरा कोयला खदान में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कोयला कर्मचारी तुलसी दास की लाश खदान के भीतर फंदे से लटकती पाई गई। यह घटना सेकेंड शिफ्ट के दौरान हुई, जब तुलसी दास ने कुछ देर काम करने के बाद खदान के एक सुनसान कोने में जाकर फांसी लगा ली।

जानकारी के अनुसार, तुलसी दास हमेशा की तरह अपनी शिफ्ट में काम करने पहुंचा था। लेकिन कुछ समय बाद उसने इस घटना को अंजाम दे दिया।

खदान में मौजूद अन्य कर्मचारियों में इस घटना से दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही बांकीमोंगरा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की तफ्तीश जारी है।