कोरबा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसमें 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को सोहेल खान नामक युवक ने बहला-फुसलाकर भगा लिया और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, पीड़िता और आरोपी सोहेल खान की मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत और नजदीकियां बढ़ीं। मौका पाकर सोहेल ने नाबालिग को भगाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
जब पीड़िता घर लौटी, तो उसने अपनी मां को पूरी घटना बताई। मां ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना के नेतृत्व में पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिश देकर सोहेल खान को हिरासत में ले लिया।
इस घटना से नाराज हिंदूवादी संगठनों ने इसे लव जिहाद का मामला बताते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
