स्वामी विवेकानंद ज्ञान प्रोत्साहन योजना के तहत कलेक्टर ने वितरित किए सहायता राशि के चेक
कोरबा।आर्थिक रूप से जरूरतमंद प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की पढ़ाई में आर्थिक परेशानी बाधा न बने, इसके लिए जिला खनिज संस्थान न्यास द्वारा संचालित स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता दी जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पांच विद्यार्थियों को शैक्षणिक एवं हॉस्टल शुल्क के लिए कुल 3 लाख 23 हजार 140 रुपये की सहायता राशि के चेक वितरित किए।
योजना के तहत लेखराज चौहान को 52 हजार 560 रुपये, आरती शर्मा को 46 हजार 540 रुपये, मयंक बंजारे को 46 हजार 540 रुपये, अंजली यादव को 49 हजार 500 रुपये तथा सरस्वती गेंदले को 1 लाख 28 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।
इस अवसर पर कलेक्टर ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आर्थिक अभाव किसी भी विद्यार्थी की प्रतिभा और उसके सपनों की राह में बाधा नहीं बनना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से पूरी मेहनत और लगन के साथ अध्ययन कर परिवार, समाज और जिले का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
शिक्षा के लिए प्रशासन का संबल
जिला खनिज संस्थान न्यास के माध्यम से दी जा रही यह सहायता विद्यार्थियों के लिए केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि उनके बेहतर भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण संबल है।
इससे विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई निरंतर जारी रखने और उच्च शिक्षा के लक्ष्य को पूरा करने में मदद मिलेगी।
जिला प्रशासन द्वारा योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से जरूरतमंद एवं पात्र विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए सहयोग उपलब्ध कराने का सिलसिला जारी है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
