कोरबा। ओड़ीसा के जगन्नाथ संस्कृति यूनिवर्सिटी जगन्नाथपुरी में आल इण्डिया उड़ीसा फेस्टिवल आर्ट एण्ड कल्चर आयोजित हुआ। विभिन्न राज्यों के प्रतिभागी इसमें शामिल हुए। विभिन्न विधाओं में कोरबा की प्रतिभाएं छाई रही जिन्होंने अपने शारदार प्रदर्शन से कोरबा का नाम रौशन किया। मेयर संजूदेवी राजपूत ने इन्हें सममानित किया।
सम्मानित छात्र कोरबा के सेंट विंसेन्ट पालोटी स्कूल से जुड़े हुए हैं। संगीत शिक्षक कन्हैया वैष्णव ने बताया कि प्रतियोगिता में गायन, वादन, नृत्य को शामिल किया गया।
डेढ़ हजार छात्र इसमें शामिल हुए। हमारे विद्यालय के 14 छात्रों कु.अनीषिका महंत, आराध्य वर्मा, विराट सिंह राठौर एवं लिटिल स्टार स्कूल के धर्मेश वैष्णव एवं श्रेयश वैष्णव ने अपनी उत्कृष्ट गायन कला का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
शास्त्रीय संगीत एकल में धर्मेश वैष्णव प्रथम स्थान पर रहे, वहीं सुगम संगीत एकल महिला श्रीमती मधुमिता घटक तथा सुगम संगीत एकल पुरूष में अमन कुमार टोप्पो ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं लोकनृत्य में निहारिका राम द्वितीय स्थान पर रहीं। कथकनृत्य में कु.महिमा झरबड़े एवं समाद्रिता चक्रवर्ती द्वितीय स्थान पर रहीं, शास्त्रीय संगीत में श्रीमती पिंकी वैष्णव द्वितीय स्थान पर एवं समूह नृत्य में निहारिका, महिमा, समाद्रिता व एनी पीटर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
दुबई में आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु कोरबा से धर्मेश वैष्णव, मधुमिता घटक, अमन टोप्पो का चयन किया गया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677