समीक्षा बैठक में सुशासन तिहार और अन्य विषय पर जोर
कोरबा। कोरबा जिले में गर्मी के मौसम में कहीं भी लोगों को पानी के लिए परेशान न होना पड़े, इसके लिए जरूरी कोशिश हो। इसके साथ बारिश से ठीक पहले सभी पुल-पुलियों को बेहतर करने के साथ रेलिंग की व्यवस्था की जाए। अन्य जनहित से जुड़े मामलों पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है और इसमें सभी अधिकारियों को लगना होगा।
मंगलवार को समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर अजीत वसंत ने अधिकारियों को न केवल निर्देश दिए बल्कि व्यवस्थाएं करने को भी कहा। राजस्व विभाग अंतर्गत सीमांकन, नामान्तरण, त्रुटि सुधार, फौती दर्ज कराने, ऋण पुस्तिका वितरण, अविवादित नामांतरण, अविवादित बटवारा, खाद्य विभाग अंतर्गत राशनकार्ड बनाने, पेंशन, शौचालय की मांग, नगर निगम अंतर्गत सफाई से जुड़े कार्यां, पेंशन एवं मजदूरी भुगतान जैसी प्रकरणों का गंभीरता से त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने पोर्टल में दर्ज आवेदन को अच्छे से परीक्षण कर संबंधित विभाग को ही स्थानान्तरित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने आयुष्मान कार्ड और स्कूली विद्यार्थियों के जाति प्रमाणपत्र की स्थिति की समीक्षा की। सीएसपीडीएल को कहा गया कि जहां बिजली नहीं पहुंची है वहां काम करें और आंगनबाड़ी में भी काम को पूरा करें। नगर निगम क्षेत्र में निर्मित बाल सम्प्रेषण गृह को ठीक कराकर प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
उन्होंने दो से अधिक समूह, लैम्पस और ग्राम पंचायतों को आबंटित शासकीय उचित मूल्य की दुकानों का आबंटन निरस्त कर विज्ञापन जारी करने के निर्देश खाद्य विभाग को दिए।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग अपर कलेक्टर अनुपम तिवारी, मनोज कुमार, एसडीएम सहित सभी अधिकारी उपस्थित थे।कलेक्टर ने आदिवासी विकास विभाग, शिक्षा-डीएमसी तथा अलग-अलग जनपदों के अंतर्गत स्वीकृत स्कूल भवन निर्माण की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि डीएमएफ अंतर्गत प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त सभी भवनों का काम प्रारंभ करें, इसके साथ ही डोर लेबल तक कंप्लीट हो चुके कार्यों को पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देशित किया कि किसी भी कार्य में वसूली के प्रकरण लंबित न रहें।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















