कोरबा। नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में 23 अप्रैल को आयोजित होने वाले ‘स्टूडेंट्स फॉर वन नेशन वन इलेक्शन’ समिट में देशभर के प्रमुख विश्वविद्यालयों के छात्र नेताओं का जमावड़ा होगा। इस समिट में हिस्सा लेने के लिए कोरबा के अजय कंवर दिल्ली रवाना हो चुके हैं।
इस समिट में 35 वर्ष से कम उम्र के उन युवा नेताओं को शामिल किया गया है, जिन्हें छात्र राजनीति में अच्छा-खासा अनुभव है। छत्तीसगढ़ से 12 सदस्यों का प्रतिनिधि मंडल इस आयोजन में भाग लेगा, जिसमें कोरबा के अजय कंवर, जो अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर के पूर्व उपाध्यक्ष रह चुके हैं, शामिल हैं।
गौरतलब है कि अजय कंवर की पत्नी श्रीमती सावित्री कंवर वर्तमान में कोरबा जिला पंचायत की सदस्य और वन विभाग की सभापति हैं। अजय कंवर ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) में जिला से लेकर प्रदेश स्तर तक विभिन्न जिम्मेदारियां निभाई हैं।
उन्होंने बस्तर जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में संगठन मंत्री के रूप में कार्य किया है। इसके अलावा, वे भैसमा कॉलेज में छात्र संघ के अध्यक्ष और सचिव जैसे पदों पर रह चुके हैं, जिसका लाभ उन्हें हाल के चुनावों में मिला।
वर्तमान में अजय कंवर प्रदेश नीति अनुसंधान दल के सह-नायक के रूप में कार्यरत हैं।
इस समिट में केंद्रीय मंत्री ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ के विषय पर अपने विचार, प्रस्ताव और सुझाव प्रस्तुत करेंगे।
यह आयोजन देश में एक साथ चुनाव कराने की अवधारणा पर चर्चा और युवा नेताओं की भूमिका को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















