कोरबा। बाकी मोगरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पांच देसी कट्टे, मोबाइल और दोपहिया वाहन जब्त किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में विकेश गुप्ता, धर्म सिंह राजपूत, सेवा, आनंद राम बघेल और सत्यदेव बघेल शामिल हैं।
दर्री सीएसपी विमल पाठक ने बताया कि 20 अप्रैल की शाम 5:00 बजे घुड़देवा में विकेश गुप्ता द्वारा हवाई फायरिंग की सूचना मिली थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विकेश और उसके दो साथियों को मौके से पकड़ा।
पूछताछ में पता चला कि उन्होंने आनंद राम बघेल और सत्यदेव बघेल को भी देसी कट्टे बेचे थे। इसके बाद पुलिस ने दोनों के घरों पर दबिश देकर उनके पास से भी देसी कट्टे बरामद किए।
पुलिस ने कुल पांच देसी कट्टे, मोबाइल और एक बाइक जब्त की है। आरोपियों पर आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
सीएसपी पाठक ने बताया कि आरोपी इलाके में दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग कर रहे थे। अन्य संदिग्धों की जांच जारी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















