कोरबा। शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में 75 लाख रूपये की लागत से सेल्फ सर्पोटेड डोम एवं किचन शेड का निर्माण कराया जाएगा। कई और कार्य भी आसपास के क्षेत्र में कराए जाएंगे। कुल 1 करोड़ 5 लाख इस पर खर्च होंगे। मिनीमाता कन्या महाविद्यालय प्रांगण में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में भूमिपूजन व शिलान्यास किया गया।
इस अवसर पर मंत्री देवांगन ने कहा कि कोरबा जिले में विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है। प्रदेश सरकार का सहयोग इस मामले में प्राप्त हो रहा है। सभी वर्गों की आवश्यकता की पूर्ति के लिए कार्य हो रहा है। जहां जैसी जरूरत महसूस होगी प्रस्ताव के साथ काम कराए जाएंगे।
महापौर संजूदेवी राजपूत ने भी अपनी बात रखी और विकास की प्रतिबद्धता जताई। बताया गया कि वार्ड क्र. 28 के अंतर्गत स्थित हेलीपेड के पास 18 लाख 68 हजार रूपये की लागत से विजिटर रूम का निर्माण होगा।
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल एनसीडीसी में 6 लाख 30 हजार रूपये की लागत से साईकिल स्टैण्ड का निर्माण एवं वार्ड क्र. 28 अंतर्गत बुधवारी बाजार के समीप नगर पालिक निगम द्वारा निर्मित सामुदायिक भवन में आंतरिक विद्युतीकरण एवं शौचालय का निर्माण कार्य 5 लाख रूपये की लागत से किया जाना हैं।
कार्यक्रम में सभापति नूतन सिंह ठाकुर, पार्षद नरेन्द्र देवांगन, ममता यादव, सुनीता चौहान, सिमरनजीत कौर, मण्डल अध्यक्ष राजेश राठौर, अजय विश्वकर्मा, नरेन्द्र पाटनवार, महाविद्यालय के प्राचार्य राजेन्द्र सिंह, प्रकाश अग्रवाल, शिवसिंह चंदेल, सुशील गर्ग, शैलेन्द्र सिंह पप्पी, सुमन सोनी, ज्योति वर्मा, विनय जायसवाल, पवन सिन्हा, अनिल वस्त्रकार, हेमंत माहुलिकर, धनपाल सौलंकी, पुनीराम साहू, रमा मिर्री, प्रीती चौहान, राखी तिवारी, अंजू चन्द्रा आदि उपस्थित थे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
