कोरबा। बांकी मोगरा थाना क्षेत्र के शुक्ला खार में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 40 वर्षीय मिथलेश कुमार संग्राम की मौत हो गई। सोमवार सुबह सड़क किनारे खाई में उनका शव और पास में एक बजाज पल्सर बाइक पड़ी मिली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि अंधेरे में बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, जिससे यह हादसा हुआ।
मृतक मिथलेश विकास नगर, एम-116 का निवासी था और एसईसीएल कुसमुंडा परियोजना में सरफेश माइनर के पद पर कार्यरत था। उनके परिवार में दो छोटे बच्चे हैं।
घटना की सूचना ग्रामीणों ने सुबह डायल 112 को दी, जिसके बाद पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। शव को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां पंचनामा और पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। मिथलेश का अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम चैनपुर, दीपका में किया जाएगा।
पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। इस घटना से कुसमुंडा श्रमिक परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















