कोरबा। कोरबी चौकी क्षेत्र में खजूरपारा उब्कानाका के पास हसदेव नदी के डुबान क्षेत्र के किनारे मिले नर कंकाल की पहचान कर ली गई है। घटना की सूचना मिलते ही कोरबा की सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट की वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. राजश्री सिंह, महिला आरक्षक रूबिना बेगम और आरक्षक राजेश कुमार चंद्रा अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
टीम ने कंकाल और आसपास के क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक टी-शर्ट और शाल मिली, जिसके आधार पर ग्रामीणों ने कंकाल को सुराज सिंह सरूता (40 वर्ष) के रूप में पहचाना।
कंकाल और मिले कपड़ों को एकत्र कर फॉरेंसिक साइंस लैबोरेट्री (एफएसएल) जांच के लिए भेजने के निर्देश दिए गए। पुलिस का कहना है कि एफएसएल जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















