कोरबा में कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी द्वारा जिले के सामुदायिक, प्राथमिक और उप स्वास्थ्य केंद्रों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। 17 अप्रैल 2025 को रानी धनराज कुंवर देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया, जबकि 16 अप्रैल को करतला, डोंगदरहा और करमंदी के स्वास्थ्य केंद्रों की एनक्यूएएस तैयारियों की जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान उपस्थिति रजिस्टर, ओपीडी, आईपीडी, प्रसव कक्ष, दवा वितरण, भंडार, पैथोलॉजी, वैक्सीनेशन कक्ष और वार्ड की जांच की गई। डॉ. केशरी ने दवाइयों की उपलब्धता, उपकरणों और दस्तावेजों के रखरखाव, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था और मेटरनल हेल्थ गाइडलाइंस के पालन पर जोर दिया।
उन्होंने एनसीडी, सिकलसेल, आयुष्मान भारत, किशोर स्वास्थ्य क्लीनिक जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रमों को बेहतर ढंग से संचालित करने, मौसमी बीमारियों (लू, सर्पदंश, डायरिया) के लिए दवाइयों का भंडारण और जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए।
साथ ही,समय पर ऑनलाइन-ऑफलाइन रिपोर्टिंग और मुख्यालय में निवास करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देशित किया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
