कोरबा पुलिस ने आदतन गुंडा बदमाश सोनू तिवारी और अखिलेश सिंह के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि सर्वमंगला मंदिर के पीछे गेट नंबर 4 के पास सोनू तिवारी और अखिलेश सिंह द्वार मार पीट की जा रही है।
जिस पर थाना कुसमुंडा में धारा 296,115(2), 351(2), 3(5) BNS के अंतर्गत FIR 107/2025 दर्ज की गई। मामले में जांच पड़ताल करने पर पाया गया कि आरोपी सोनू तिवारी के खिलाफ पहले से ही थाना दर्री में धारा 126(2), 296, 351(2), 115(2) BNS के अंतर्गत FIR क्रमांक 336/24 दर्ज है, थाना बाकीमोगरा मेंa) धारा 296, 351(2), 3(5) BNS के अंदर FIR 203/24, b) धारा 147, 294, 506, 323 IPC और 3(2)(V) SC/ST act के अंतर्गत FIR क्रमांक 145/23, c) धारा 342, 294,323, 506, 34, 363 IPC के अंतर्गत FIR क्रमांक 269 /22 दर्ज है।
वहीं सोनू तिवारी के खिलाफ थाना बाकीमोगरा में पहले ही गुंडा बदमाश फाइल खोली जा चुकी है तथा आरोपी अखिलेश सिंह के विरुद्ध थाना बाकीमोगरा में पहले 1.धारा 296, 351(2), 3(5) BNS के अंदर FIR 203/24, 2.धारा 147, 294, 506, 323 IPC और 3(2)(V) SC/ST act के अंतर्गत FIR क्रमांक 145/23, 3. धारा 294, 323, 506 IPC के अंतर्गत FIR क्रमांक 131/18 अपराध दर्ज है।
मामले का त्वरित संज्ञान लेते हुए सोनू तिवारी एवं अखिलेश सिंह पर कार्रवाई की दृष्टि से पुलिस अधीक्षक द्वारा सोनू तिवारी के खिलाफ अग्रिम कार्यवाही के लिए प्रकरण जिला दंडाधिकारी को भेजा गया है साथ ही साथ आरोपी अखिलेश सिंह के खिलाफ भी कार्यवाही की जा रही है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध BNSS की धारा 170 के अंतर्गत भी कार्रवाई की गई ।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
