कोरबा। जिले के कोरबी पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम कोडगार महादेव पारा में एक ग्रामीण ने सुसाइड कर लिया। मृतक सुमार सिंह पिता रामधन ग्राम पंचायत दुल्लापुर का निवासी बताया गया है।
आज सुबह ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे फांसी के फंदे से पेड़ पर लटकी उसकी लाश देखी तो सनसनी व्याप्त हो गई।
सूचना उपरांत पुलिस मौके पर पहुंची व परिजनों की मौजूदगी में शव को फंदे से उतरवाकर पंचनामा बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
जबकि एक अन्य घटना लेमरू थाना के अरसेना में हुई। वहां 28 वर्षीय कमला मंझवार ने महुआ पेड़ पर खुदकुशी कर ली। आज सुबह उसका शव देखा गया।
थाना प्रभारी भीमसेन यादव ने बताया कि सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा किया गया। दोनों प्रकरणों मेें जांच की जा रही है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
