लोकतंत्र और देश चल रहा संविधान से : उद्योग मंत्री

समरसता दिवस पर किया गया कार्यक्रम 

कोरबा।भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर आज राज्य शासन के दिशा निर्देश के तहत सामाजिक समरसता दिवस का आयोजन कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उद्योग, श्रम एवं वाणिज्य मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि लोकतंत्र और देश के लिए संविधान जरूरी है और भारत में इसकी भूमिका दर्ज हो रही है।

श्रम मंत्री ने सभी को संविधान की उद्देशिका का वाचन कराया और संविधान की रक्षा के प्रति संकल्पित किया। श्रम मंत्री ने कहा कि भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा और महान संविधान है, हम सभी की रक्षा इसी संविधान से होती है। संविधान रहेगा तो हम रहेंगे। संविधान से हमे आगे बढऩे का अवसर मिलता है। हम सभी संविधान का पालन कर देश एकता और अखंडता को मजबूत बना सकते हैं।

श्री देवांगन ने आगे कहा की बाबा साहेब का जीवन हमेशा संघर्षों से बीता है, संघर्षों के बावजूद उन्होंने पीछे मुडक़र नहीं देखा। उनके कर्तव्यों और आदर्शां से सभी को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि संविधान के कारण ही बड़े-बड़े उद्योग, कार्यालय, शासकीय व्यवस्था संचालित हो रही है। आज वे जीवित नहीं है लेकिन उनके द्वारा किए गए महान कार्य की बदौलत वे अमर और महान हो गए हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने वर्चुवली जुड़ कर सभी को संबोधित किया और बाबा साहेब डॉ. आम्बेडकर की जयंती की सबको बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर उन्होंने पांच ग्राम पंचायतों करमंदी, जामबहार, बेला, गोढ़ी और केरा कछार को अटल पंचायत डिजीटल सुविधा केंद्र से एमओयू का प्रमाण पत्र प्रदान किया।

कार्यक्रम को कलेक्टर अजीत वसंत ने संबोधित करते हुए कहा की छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर आज सामाजिक समरसता दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान संविधान की उददेशिका का भी वाचन किया गया।

कलेक्टर ने कहा कि शासन द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जाती है, इन योजनाओं का लाभ बड़ी संख्या में कमजोर परिवारों को मिलता है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती निकिता मुकेश जायसवाल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को 15 से 30 अपै्रल तक चलने वाले मोर द्वार, साय सरकार महा अभियान पखवाड़ा के संबंध में जानकारी दी गई। 

समाज के लोगों को किया गया सम्मानित


मुख्य अतिथि लखन लाल देवांगन ने कार्यक्रम में यूआर महिलांगे, आरडी भारद्वाज, जय कुमार लहरे, वेद राम चंद्राकर, संत दास दिवाकर, बसंत राम टंडन, मनीराम जांगड़े, बबलू डहरिया, सरजू अजय, चैतराम बघेल, अनंत कुमार, मनोज सिंह भारिया, रमेश सिरका, निर्मल सिंह राज, राजेश्वर तानु, नरेश टंडन को सम्मानित किया गया।

इसी तरह पंचायत एम्बेसडर आवास साथी उरगा के जनार्दन, कुकरी चोली के दीप्ती कंवर, रजगामार की सुमीत वर्मा, सेमी पाली के हरीश साहू, कुरूडीह के सम्मे कश्यप को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम मेें जिला पंचायत की सदस्य श्रीमती सुष्मिता, कमलेश अनंत, सदस्य  रज्जाक अली, श्रीमती माया रूपेश कंवर, श्रीमती कौशल्या सीईओ दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर मनोज कुमार बंजारे, एसडीएम सरोज कुमार महिलांगे आदि उपस्थित थे।