रतनपुर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म और उसके बाद ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपी की धमकियों से तंग आकर जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। इसके बाद उसने हिम्मत दिखाते हुए रतनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके सहयोगी भांजे को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, अमेरी निवासी सोनराज बंजारे उर्फ सोनू की बिलासपुर की एक युवती से मोबाइल के जरिए पहचान हुई। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और मुलाकातें भी हुईं। सोनराज ने युवती से प्रेम का इजहार किया, लेकिन युवती ने इनकार कर बातचीत बंद कर दी।
इसके बावजूद मार्च 2024 में सोनराज ने अपने भांजे, चचेड़ी निवासी राजेश्वर बघेल के साथ मिलकर युवती को बहला-फुसलाकर बाइक से रतनपुर ले गया। वहां खंडोबा मंदिर के पास सुनसान जगह पर सोनराज ने युवती के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। घटना के बाद युवती ने डर के कारण किसी को कुछ नहीं बताया।
इसके बाद सोनराज ने युवती को बार-बार फोन कर मिलने के लिए दबाव बनाना शुरू किया। मना करने पर उसने वीडियो कॉल के जरिए हंसिया से गला काटकर आत्महत्या की धमकी दी। इससे डरकर युवती ने जहर खा लिया।
परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज हुआ। ठीक होने के बाद युवती ने अपने माता-पिता को पूरी घटना बताई।
25 मार्च 2025 को पीड़िता ने रतनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और 4 अप्रैल 2025 को फरार आरोपी सोनराज बंजारे और उसके सहयोगी राजेश्वर बघेल को गिरफ्तार कर लिया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















