कोरबा।हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर गेवरा बस्ती स्थित हनुमान मंदिर मे जिला पंचायत कोरबा के पूर्व उपाध्यक्ष अजय जायसवाल रीना जायसवाल और हनुमान मंदिर सेवा समिति गेवरा बस्ती द्वारा संगीतमयी हनुमान चालीसा पाठ और विशाल भोग भण्डारा का आयोजन किया गया ।
जिसमे गेवरा बस्ती सहित विभिन्न क्षेत्र के हनुमान भक्त पहुंच कर मंदिर मे पूजा अर्चना कर हनुमान चालीसा पाठ मे शामिल हुए। तत्पश्चात आयोजित भोग भण्डारा मे क्षेत्र के समस्त हनुमान भक्त शामिल होकर सैकड़ो की संख्या मे भंडारे का भोग प्रसाद ग्रहण किये।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















