बालको थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। परसाभांटा शिव मंदिर के पास 22 वर्षीय जयप्रकाश यादव ने अज्ञात कारणों से अपने घर के आंगन में पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
गुरुवार सुबह पिता ने बेटे का शव फंदे पर लटकता देखा तो उनके होश उड़ गए। देखते ही देखते इलाके में खबर फैल गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई।
पिता ने बताया कि वे नाइट शिफ्ट की ड्यूटी पर गए थे। घर पर जयप्रकाश और उनकी पत्नी अकेले थे। सुबह ड्यूटी से लौटने पर उन्होंने बेटे को पेड़ पर लटका पाया और तुरंत आसपास के लोगों व पुलिस को सूचना दी।
परिजनों के अनुसार, जयप्रकाश पहले ड्राइवर था, लेकिन काम बंद होने के बाद मजदूरी कर रहा था। रात को खाना खाकर वह अपने कमरे में सोने गया था।
उनकी शादी को अभी 11 महीने ही हुए थे और कोई संतान नहीं थी। बालको पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतारा। पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या के कारणों की जांच जारी है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















