सेवा समिति ने जनप्रतिनिधियों का किया सम्मान

कोरबा। पंप हाउस स्थित आदर्श श्रमिक क्लब में सहिस समाज सेवा समिति द्वारा जिला बाल प्रतिभा एवं जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

समिति ने इस मौके पर केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, महापौर संजूदेवी राजपूत, कोरबा सभापति नूतन सिंह ठाकुर का सम्मान किया।

इस कार्यक्रम में युवा मोर्चा जिलामंत्री बीजेपी एवं पार्षद नरेंद्र देवांगन, पार्षद रामकुमार साहू, रूबी देवी सागर, अध्यक्ष खपरीहडीह अनिल सहिस, सरपंच चांगेरी रेशमलाल सहिस , सहिस समाज अध्यक्ष लखन लाल सहिस, उपाध्यक्ष गुलाब नागे, कोषाध्यक्ष श्री बंछोर, कैलाश मुंगेर, बीरेंद्र सहिस, श्रीमती प्रमिला सागर, राजू कुलदीप, श्रीमती राधिका एवं समाज के सभी सम्माननीय वरिष्ठजन उपस्थित रहे।