कोरबा-दीपका। इंडस पब्लिक स्कूल दीपका के प्राचार्य डॉ. संजय गुप्ता को ईयू मीडिया ‘एक उपदेश’ द्वारा वर्ष 2025 में शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान, समर्पण एवं विशिष्ट प्रबंधन के कार्य तथा कुशल संस्था का संचालन करने के लिए रबीन्द्रनाथ टैगोर नेशनल प्रिंसिपल अवार्ड 2025 से सम्मांनित किया जा रहा है।
विगत 46 वर्षों से शिक्षा जगत को अपनी सेवा देते हुए डॉ. गुप्ता ने अपना सर्वस्व विद्यार्थियों के लिए समर्पित करते हुए इस मुकाम को हासिल किया है।
डॉ. संजय गुप्ता को यह सम्मान 12 अप्रैल को हॉलिडे इन, मयूर विहार नई दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में विभिन्नशिक्षाविद,लीडर,प्रोफेशनल,इनोवेटर्स जैसे ख्यातिलब्ध व नामचीन हस्ती मौजूद रहेंगे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677