क्रासिंग पर ठहरी मालगाड़ी, गर्मी से लोग बेहाल,ग्रेडिएंस का तर्क देकर बच रहा रेलवे

कोरबा। एक बार फिर बिजली उत्पादन कंपनी डीएसपीएम कोरबा ईस्ट के लिए कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी ट्रांसपोर्ट नगर रेलवे क्रॉसिंग पर ठहर गई। 1 घंटे से भी ज्यादा समय तक वह मौके से टस से मस नहीं हो सकी।

गर्मी के मारे लोग यहां बेहाल हुए जो ट्रांसपोर्ट नगर चौक और क्रॉसिंग के दूसरी तरफ मौजूद थे।

उन्होंने इस अव्यवस्था पर नाराजगी जताई और दोहराया कि इस समस्या का समाधान हल करने के लिए प्रशासन को हस्तक्षेप करना ही होगा।


काफी समय से कोरबा के शारदा विहार और ट्रांसपोर्ट नगर रेलवे क्रॉसिंग पर उन माल गाडिय़ों के घण्टों थमने का सिलसिला कायम है जो लोड लेकर प्लांट की तरफ आती हैं।

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत केंद्र और भारत अल्युमिनियम कंपनी बालको नगर के लिए ईंधन व कच्चा माल लेकर मालगाड़ी का आना जाना दिन में कई बार होता है। प्रबंधन की ओर से रेलवे ट्रैक को इलेक्ट्रीफाइड किया जा चुका है लेकिन शारदा विहार से आगे ट्रांसपोर्ट नगर क्रॉसिंग के बीच में ग्रेडिएंस की मौजूदगी है।

इस वजह से भारी भरकर लौड के साथ मालगाडिय़ां आगे सहूलियत के साथ चल नहीं पाती और हालात ऐसे होते हैं कि दो और तीन इंजन होने पर भी हाँफ जाते हैं। किसी तरह वे आगे पहुंचाने की कोशिश भी करते हैं और फिर क्रॉसिंग पर जाकर अटक जाते हैं।

आज सुबह 8:00 के बाद इसी प्रकार के हालात निर्मित हुई जब डीएसपीएम की तरफ जा रही मालगाड़ी यहां अटक गई। सुबह 10 बजे तक लोग इस चक्कर में क्रॉसिंग के दोनों तरफ परेशान होते रहे। गर्मी का पारा 40 के पार होने के चक्कर में लोगों पर मुसीबत वैसे ही है और ऐसे में लंबे समय तक एक जगह गर्मी को झेलना परेशानी का कारण बन रहा है।

जब कभी भी मालगाडियो के पहिए थमने के कारण इस प्रकार की परिस्थितियों निर्मित होती है तब रेलवे इस मामले में अपनी लाचारी को स्पष्ट करता है लेकिन लोगों का कहना है कि अगर समस्या है तो उसका समाधान कुल मिलाकर रेलवे को ही करना होगा।


इस वजह से भी मुश्किलें
अधिकारियों का कहना है कि समस्या उनके संज्ञान में है और उसके कारण की भी जानकारी है। इसलिए कोयला या एलुमिना पाउडर लेकर आने वाली माल गाडिय़ों के लोको पायलट को पहले से ही कहा जा चुका है कि वह पर्याप्त स्पीड में गाड़ी ऑपरेट करें। ऐसा होने पर समस्याग्रस्त क्षेत्र की चढ़ाई आसानी से पार की जा सकती है।

लेकिन माल गाडिय़ों के आने की सूचना होने पर भी लोग क्रॉसिंग पार करते हैं इससे दिक्कत होती है और बड़ी बात यह है कि कई बार तो क्रॉसिंग से मालगाड़ी के आगे निकलने पर भी ट्रैक पर इंसान या मवेशियों की मौजूदगी के कारण स्टेमिना बाधित होता है।