जन-जन के मन की बात, भारत के कल्याण की बात : लखन

कोरबा। बूथ क्रमांक 76 कोहडिय़ा स्थित श्रम, वाणिज्य व उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुना गया।

मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम सदैव ही हमें राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक सोच के साथ स्वयं की भागीदारी के लिए प्रेरित करता है।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र पाटनवार भी उपस्थित रहे।