एडवांस टैक्स पर आयकर विभाग की कार्यशाला आयोजित

चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज का आयोजन

कोरबा। जिला चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा सोमवार को अग्रसेन भवन कोरबा में आयकर विभाग के आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आयकर विभाग की आयोजित कार्यशाला में एडवांस टैक्स के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस कार्यशाला में चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज कोरबा के व्यापारीगण, चार्टड अकाउंटेंड एसोसिएशन और टेक्स बार एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित थे।

आयकर विभाग से आयकर अधिकारी प्रमोद कुमार, इंस्पेक्टर पैकरा और इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने इस कार्यशाला में भाग लिया।

इसके अलावा टेक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष खेतान, चेम्बर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष योगेश जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरपी तिवारी, नरेन्द्र अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, मो. युनूस, अग्रवाल सभा के सचिव गोपाल अग्रवाल, सीए गोपाल अग्रवाल, सीए मुकेश सिंघानिया, छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स के उपाध्यक्ष जगदीश सोनी, पारस जैन, सीए दीपक अग्रवाल, सीए पटेल, सीए प्रकाश अग्रवाल, सीए अंकित अग्रवाल, एडवोकेट कैलाश अग्रवाल, वायके मिश्रा, अमित अग्रवाल, सतेन्द्र पुरी सहित कई अन्य प्रतिष्ठित व्यक्ति उपस्थित थे।

कार्यशाला में आयकर अधिकारी प्रमोद कुमार ने एडवांस टैक्स एवं रिटर्न फाइलिंग के बारे में विस्तार से बताया। सीए आशीष खेतान ने बताया कि 31 मार्च तक एडवांस टैक्स पटा दिया जाये तो ब्याज से बचा जा सकता है।

आभार प्रदर्शन सीए एसोसिएशन के सचिव सीए अंकित अग्रवाल ने किया, मंच संचालन जिला चेम्बर ऑफ कामर्स के पूर्व सचिव मो. युनूस ने किया।