कोरबा। कटघोरा-बिलासपुर नेशनल हाईवे में हुए एक दर्दनाक सडक़ हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। घटना मुनगाडीह गांव के पास हुई, जहां युवक अपनी बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था।
तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे युवक की वहीं पर मौत हो गई।घटना के बाद आसपास के ग्रामीण आक्रोशित हो गए।
ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे को घंटों जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाइश देकर नेशनल हाईवे से जाम को हटवाया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















